मदद की गुहार / मॉरिशस में फंसे 200 से ज्यादा मेडिकल के छात्रों ने प्रधानमंत्री से मांगी मदद, बोले- न मास्क, न सैनेटाइजर और खाना भी खत्म

राजधानी के 10 और देश के 200 से ज्यादा मेडिकल स्टूडेंट्स ने वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री से सहायता मांगी है। जिन्होंने वीडियो जारी कर मदद की गुहार लगाई है। ये सभी स्टूडेंट्स फ्लाइट बंद होने से अपने देश नहीं आ पा रहे हैं। मॉरिशस में फंसे इन स्टूडेंट्स में राजधानी के करीब 10 छात्र भी शामिल हैं। एयर मॉरिशस ने मुंबई और दिल्ली आने वाली रेगुलर फ्लाइट बंद कर दी हैं। वहां से आखिरी फ्लाइट 22 मार्च को है, जो मुंबई आएगी, लेकिन भारत सरकार ने 22 मार्च से किसी भी देश की फ्लाइट की लैंडिंग पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस कारण वहां फंसे स्टूडेंट्स में भय का माहौल है।


छात्रों ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा है कि हम 200 से ज्यादा इंडियन स्टूडेंट्स मॉरिशस के एसएसआर मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई करने आए हैं। कोरोनावायरस के कारण अब यहां बंद के हालात हैं। हमारे पास न मास्क हैं और न सैनेटाइजर। खाना भी खत्म हो चुका है। हम लोगों को सुरक्षित भारत जाना है, आपसे गुजारिश है कि आप कोई प्लेन भेजें ताकि हम अपने घर पहुंच सकें।


50 हजार रुपए में भी नहीं मिल रहा फ्लाइट का टिकट 


भाेपाल निवासी एक छात्रा भी मॉरिशस में फंसी हुई है। उसके परिजनो ने बताया कि मॉरिशस से मुंबई की सीधी फ्लाइट में एक ओर का टिकिट करीब 18 हजार रुपए में मिलता था। दुबई होते हुए मुंबई के लिए फ्लाइट की टिकट बुक करानी चाही तो 50 हजार में भी नहीं मिला। बेटी कॉलेज के हॉस्टल में रहती है, अगर हॉस्टल भी बंद कर दिया तो बच्चे कहां जाएंगे। परिजनो ने बताया कि एसएसआर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. एपी सिंह भी भारतीय हैं। इसी कारण काॅलेज में पढ़ने वाले 90% बच्चे भारतीय है।
एयरलाइंस बंद होने से फिलिपींस एयरपोर्ट पर फंसी भोपाल की बेटी
फिलिपिंस से एमबीबीएस कर रही भोपाल की बेटी ईशा शुक्ला मनीला (फिलिपींस) के एयरपोर्ट पर फंसी है। उसे करीब 100 भारतीय छात्रों के साथ फ्लाइट में चढ़ते समय रोक दिया गया था। इसके कारण अब उसे अन्य छात्रों के साथ ही एयरपोर्ट पर रहना पढ़ रहा है। ऐसे में भोपाल में रहने वाले उसके पिता अशोक शुक्ला ने प्रधानमंत्री को सोशल मीडिया के माध्यम से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने बताया कि ईशा अन्य छात्रों के साथ मंगलवार को दिल्ली के लिए फ्लाइट पकड़ने पहुंची थी। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद ईशा समेत अन्य छात्र फ्लाइट पर चढ़ने ही वाले थे कि उन्हें रोक दिया गया। इसके लिए उन्होंने हवाला दिया कि भारत ने मंगलवार को आदेश जारी कर अफगानिस्तान और श्रीलंका समेत तीन देशों के रास्ते भारत आने वाली एयरलांइस को रद्द करने के निर्देश जारी कर दिए थे। इसी कारण ईशा एयरपोर्ट पर फंस गई।



Popular posts
भोपाल / नाॅन एसी के नौ और एसी एंबुलेंस के 10 रु. प्रति किमी से ज्यादा नहीं ले पाएंगे संचालक, अस्पताल प्रबंधन ने की नई रेट लिस्ट
ग्राउंड रिपोर्ट / जीबी रोड की महिलाएं सियासी सरगर्मियों से बेखबर; कहा- सरकार से सरोकार नहीं, हम जिंदगी में खुश हैं, बस धंधा चलता रहे
भोपाल / स्मार्ट सिटी कंपनी ने बंद किए एरिया बेस्ड डेवलपमेंट परियोजना के सभी निर्माण कार्य
काेराेना से डरो ना, सतर्क रहो / भोपाल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम ताकि संक्रमण को फैलने से पहले ही रोका जाए